

कार्तिक मास के अंतिम दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है, हालांकि कई श्रद्धालु इससे एक दिन पहले वैकुंठ चतुर्दशी के दिन भी यह दीप प्रज्वलित करते हैं। ऐसे में पहली बार यह अनुष्ठान करने वालों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर किस तिथि पर 365 बाकी का दीपक जलाना अधिक शुभ रहेगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दीपक देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा के बीच किसी भी दिन जलाया जा सकता है। आज वैकुंठ चतुर्दशी है, इसलिए आप चाहें तो आज भी यह दीपक जला सकते हैं या फिर 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन भी इसे प्रज्वलित कर सकते हैं। वैसे अधिकतर लोग कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली के दिन यह दीपक जलाते हैं क्योंकि इस तिथि पर दीपदान का खास महत्व है
365 बाती का दीपक कब जलाएं 2026
365 बाती का दीपक जलाने के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। आप 05.25 से 08.06 के बीच कभी भी यह दीया जला सकते हैं।आप को बता दें कि इस दीपक को तुलसी के पौधे के पास, शिवालय, किसी जल स्रोत, पीपल के पेड़ या फिर अपनी श्रद्धानुसार ठाकुर जी के समक्ष जहां भी आपका मन हो प्रज्वलित कर सकते हैं। हालांकि, अधिकतर लोग तुलसी के पौधे के सामने ही यह दीपक जलाते हैं और इसके बाद तुलसी जी की 108 बार परिक्रमा भी करते हैं। अगर आप इतनी परिक्रमा न कर पाएं तो कम से कम 11 परिक्रमा तो जरूर ही लगाएं।