जनता की जरूरतों, अधिकारों और सुझावों को प्राथमिकता देकर तैयार होगा पंजाब भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र : अविनाश राय खन्ना

Punjab BJP's election manifesto will be drafted by prioritizing the needs, rights, and suggestions of the public: Avinash Rai Khanna

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर :  पंजाब भाजपा की घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने आज जालंधर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के आगामी चुनावों के लिए ऐसा घोषणा पत्र तैयार करेगी, जिसमें प्रदेश के हर वर्ग की जरूरतों, अपेक्षाओं, अधिकारों और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान अशोक सरीन, केडी भंडारी, राकेश राठौर, दिनेश ढल, अमरजीत सिंह अमरी, दीपक पंडित, वरुण नागपाल, अनु वर्मा, वरुण तनेजा, जौली बेदी, सोनी, उमेश बत्रा, महिंदर भगत, प्रमोद कश्यप, ललित बब्बू, सोनू हंस और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा केवल बंद कमरों में बैठकर घोषणा पत्र तैयार करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझेगी। इसके लिए व्यापारी, दुकानदार, उद्योगपति, किसान, नौजवान, महिलाएं, सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, मजदूर और एनआरआई भारतीयों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग से सीधा संवाद किया जाएगा। उनकी मांगों, सुझावों और अपेक्षाओं को समझकर जनता के अधिकारों, विश्वास और विकास पर आधारित घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की सरकार बनने पर जनता को मिल रही सुविधाओं को बंद करने की कोई नीति नहीं होगी। जनता की सुविधाओं, सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जाएंगी। भाजपा का उद्देश्य पंजाब को विकासशील, खुशहाल, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और फिरौती जैसे अपराधों से मुक्त वातावरण प्रदान करना है।IMG 20261123 WA0487

खन्ना ने कहा कि पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं को समझना और उन्हें शासन की नीतियों में स्थान देना घोषणा पत्र कमेटी की प्राथमिकता रहेगी। भाजपा ऐसा रोडमैप तैयार करना चाहती है, जिसमें रोजगार, उद्योग, व्यापार, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के भविष्य, कर्मचारियों के हितों और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उचित स्थान मिले।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि पंजाब की तरक्की के लिए भाजपा के मेनिफेस्टो में जनता अपने सुझाव सीधे साझा कर सकेगी, जिसके लिए पार्टी की तरफ से निम्नलिखित तीन विशेष नंबर जारी किए गए हैं

* **व्हाट्सएप:** 75085 40065
* **टोल फ्री:** 79719 43333
* **मिस्ड कॉल:** 99130 02027

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा का यह घोषणा पत्र केवल चुनावी वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य, जनता के अधिकारों और प्रदेश के विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप होगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page