पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन कर लेने से नहीं किया जा सकता : जनता का विश्वास हासिल

An Akali-BJP alliance in Punjab cannot substitute for winning the public's trust.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : कांग्रेस पार्टी नॉर्थ हल्का ब्लॉक प्रधान जगजीत कंबोज, जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा टोनी, वार्ड इंचार्ज 81 गुलशन सोढ़ी, जनरल सेक्रेटरी राजीव शर्मा ने अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों दलों का यह राजनीतिक मेल पंजाब के हितों से ज्यादा सत्ता की राजनीति पर केंद्रित दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल और भाजपा को पंजाब के आम लोगों की समस्याओं से कोई विशेष सरोकार नहीं है, बल्कि दोनों पार्टियों की प्राथमिकता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करना है।

कांग्रेस पार्टी कार्यकता ने कहा कि पंजाब आज बेरोजगारी, नशे, किसानों की समस्याओं, महंगाई,व्यापारियों की परेशानियों और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में राजनीतिक दलों को जनता के सामने अपने कामकाज और भविष्य की नीतियों का हिसाब रखना चाहिए, लेकिन अकाली-भाजपा गठबंधन की राजनीति में जनता के बुनियादी सवालों से ज्यादा राजनीतिक समीकरणों की चर्चा हो रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता राजनीतिक गठबंधनों के पीछे छिपे उद्देश्यों को समझती है। केवल गठबंधन कर लेने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। आप को लोगों को यह बताना होगा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य, किसानों की खुशहाली, दलित समाज के अधिकारों और राज्य के विकास के लिए उनका ठोस एजेंडा क्या है।

पंजाब के लोगों को ऐसी राजनीति की जरूरत है जिसमें सत्ता की लालसा नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना हो। जनता अब केवल नारों और चुनावी वादों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। उसे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और विकास के ठोस परिणाम चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता राजनीतिक दलों से उनके काम और जनहित के प्रति जवाबदेही के आधार पर सवाल करेगी। पंजाब का भविष्य किसी राजनीतिक समझौते से नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने वाली राजनीति से तय होना चाहिए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page