

जालंधर : MP रवनीत सिंह बिट्टू से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता और पंजाब ब्राह्मण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रवीश राज शर्मा ने कहा कि डेमोक्रेसी में हर नागरिक को शांति से अपना विरोध दर्ज कराने और नेताओं से सवाल पूछने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और भी बड़ी है कि वे विरोध का सामना संयम, बातचीत और डेमोक्रेटिक तरीके से करें।
रवीश राज शर्मा ने कहा कि अगर किसी प्रदर्शन के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंकने की घटना होती है, तो अगले दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रोग्राम के बाहर अंडे और टमाटर लेकर विरोध करना किसी समस्या का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे राजनीतिक बहस मुद्दों से भटक जाती है और सिर्फ प्रदर्शनों और जवाबी प्रदर्शनों तक सीमित हो जाती है।
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी में जनता सवाल करेगी, विरोध करेगी और अपनी नाराजगी जाहिर करेगी, लेकिन नेताओं का जवाब बदले की राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही और बातचीत होनी चाहिए। पंजाब की राजनीति का केंद्र आम लोगों की समस्याएं और उनका समाधान होना चाहिए।