पंजाब में BJP-अकाली दल का फिर से गठबंधन

BJP and Akali Dal renew alliance in Punjab

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

पंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी  और शिरोमणि अकाली दल ने करीब छह साल बाद एक बार फिर गठबंधन का ऐलान कर दिया है।24 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में इस गठबंधन की घोषणा हुई।

दोनों दलों के बीच यह राजनीतिक साझेदारी 2020 में कृषि कानूनों को लेकर टूट गई थी। अब आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों पार्टियों ने फिर से साथ आने का फैसला किया है।

गठबंधन की घोषणा के दौरान अमित शाह ने शिरोमणि अकाली दल को एनडीए का पुराना और महत्वपूर्ण सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि अकाली दल की वापसी से एनडीए फिर मजबूत हुआ है।अमित शाह के बयान के मुताबिक, गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री पद भी इसी पार्टी के पास रहेगा। हालांकि, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला अभी घोषित नहीं किया गया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सीटों को लेकर फैसला आने वाले दिनों में किया जाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page