राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी-अमित शाह के खिलाफ होगा एक्शन

Rahul Gandhi said – action will be taken against Narendra Modi and Amit Shah

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए INDIA गठबंधन ने मंगलवार को दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च निकाला. हालांकि पुलिस बल ने मार्च को आयोग तक नहीं पहुंचने दिया. इस प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी पुलिस ने रोककर रखा. राहुल ज्ञानेश कुमार और अन्य 2 चुनाव आयुक्तों से मिलने की मांग कर रहे थे. वहीं चुनाव आयोग जाने से रोके जाने पर जब राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, RSS चीफ मोहन भागवत और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर एक ऐसा बयान दिया.IMG 20261006 WA0626

राहुल ने कहा, “मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने के लिए निकला हूं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार इन लोगों ने देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है. इस बात को पूरा देश मानता हैं. देश के युवा इस बात को मान रहे हैं और समझ रहे हैं. मुझे रोकने वाले पुलिसवाले भी यही कह रहे हैं. सच्चाई यह है कि वोट चोरी करके नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और मोहन भागवत ने देश को हाईजैक किया है और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है. मैं यह सोच-समझकर कह रहा हूं.

आप देखेंगे, इनमें से सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी. एक व्यक्ति भी बचकर नहीं जा पायेगा. चाहें वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या मोहन भागवत हों. जिस जिसने देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है. जो कि देशद्रोह है, वो कोई भी नहीं बचेगा.”

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page