केंद्र सरकार भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे : लक्की बिंद्रा

The central government should also take strict action against drug smugglers: Lucky Bindra

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर जिला शहरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतिंदर पाल लक्की बिंद्रा ने नशा तस्करी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा से 4 सवाल पूछे। लक्की बिंद्रा ने सवाल उठाया कि पंजाब की 543 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नशा तस्करी रोकने में केंद्र सरकार नाकाम क्यों रही और गुजरात के मुंद्रा पोर्ट तक 3,000 किलो हैरोइन की खेप कैसे पहुंची।

लक्की बिंद्रा ने वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में चिट्टे के प्रसार और गैंगस्टर संस्कृति को लेकर भी भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

लक्की बिंद्रा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कामकाज को लेकर उठाए जाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन केंद्र सरकार और भाजपा को भी अपने रिकॉर्ड पर जवाबदेही निभानी चाहिए।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page