एंटी क्राइम एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया नीति की तरफ से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए 151वां राशन वितरण समारोह आयोजित

Anti Crime Anti Corruption Association India Niti organised the 151st ration distribution ceremony to help needy families.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : एंटी क्राइम एंटी करप्शन एसोसिएशन इंडिया नीति आयोग की ओर से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए 151वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।

इस मौक पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट सुरिंदर सिंह कैरों ने कहा कि संस्था की ओर से यह सेवा कार्य हर महीने लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से शुरू किया गया यह अभियान आज 151वें राशन वितरण समारोह तक पहुंच चुका है। इस मौक पर मुख्य अतिथि के तौर पर इंदर मोहन सिंह उपस्थित रहे

सुरिंदर सिंह कैरों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संस्था की ओर से भविष्य में भी ऐसे जनसेवा एवं समाज कल्याण के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर टीम सदस्य यश पाल सफरी, दलजीत सिंह, अरोड़ा संजीव शर्मा , आदित्या शर्मा ,राजरानी ,अवतार दास,रणजीत सिंह,जसप्रीत सिंह,सिया राम , सतिन्देर् कुमार, मनी,शर्मा ,प्रतीम, सोनिआ,मनी, दानवीर आरोड़ा, डॉ जसदीप, डॉ गगनदीप व अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page