एससी स्टूडेंट्स कि मीटिंग पर नहीं पहुंचा जिला प्रशासन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : एससी स्टूडेंट्स को अभी तक स्कॉलरशिप ना मिलने के मामले में डिप्टी कमीशन ऑफिस के मीटिंग हाल में समुचित जिला उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग रखी गई थी एस मौक पर प्रधान चंदर ग्रेवाल,विधायक सुरिंदर कोटली,टाइगर फोर्स के अजय खौंसला और रविदास टाइगर फोर्स जस्सी तल्हन, सुभाष सोंधी प्रशासन के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मीटिंग डीसी, एडीसीपी अंकुर गुप्ता के साथ थी। जहां वाल्मीकि समुदाय का आरोप है कि उनके साथ मीटिंग में सही रवैय्या नहीं अपनाया गया। जिसके बाद वाल्मीकि समुदाय में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान वाल्मीकि समुदाय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर गया है। वाल्मीकि समुदाय का कहना है कि हमारी सुनवाई नहीं की जा रही। उनकी मांग की है बीते दिनों में एससी स्टूडेंट्स को पर अतियाचार थाना बारदारी के एसएचओ और एसीपी रैंक के दोबारा किया गया उन किया मांग है कि पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम पुलिस अधिकारी जगमोहन से भी मिल चुके है। लेकिन उनका कहना है कि एसएचओ सस्पेंड करना उनके हाथ में नहीं है। ये सीपी कुलदीप चाहल के हाथ में है, लेकिन वह उनसे मिलने का समय नहीं दे रहे। उन्होंने कहा अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम मीटिंग करके अगली रणनीति तैयार करेंगे। वाल्मीकि समुदाय का कहना है कि दो तीन दिन पहले आज मीटिंग के लिए समय दिया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा उनके लिए जो रवैय्या अपनाया गया था वह सही नहीं था। जिसके कारण उनमें भारी रोष पाया जा रहा है। इस हंगामें के बाद दोबारा मीटिंग के लिए प्रशासन ने बुला लिया है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन एससी समुदाय की सुनवाई पर एसएचओ और एसीपी रैंक के अधिकारी पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगा या नहीं।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page