

जालंधर : बावा साहेब युथ सेवा सोसाईटी के सभी सदस्यों ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने आशीर्वाद लिया और समाज को आगे बढ़ाने हेतु हैनरी से विचार विमर्श भी किया । इस दौरान बैठक में हैनरी ने कहा की आज का नौजवान जो नई सोच रखते हैं समाज को आगे लेकर जाने की इच्छाशक्ति रखते हैं और ईमानदारी से वह सबकुछ करने का जिससे समाज में बदलाव आए उन्हें उन्हें आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा युवा ही इसकी दिशा बदल सकते हैं अच्छी पढ़ाई और ज्ञानवान यूथ को इसके प्रति सोचना होगा। नोजवानो को नशे आदि का सेवन छोड़कर जनता और समाज के हितों के बारे में सोचना होगा। इसके बाद समाज में बदलाव निश्चत होना तय है।हैनरी ने कहा आज भी कई उच्च शिक्षित युवा राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कई विसंगतियां जो हमें देश की राजनीति में दिखती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा देश और प्रदेश की राजनीति को सुधारने के लिए पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में आना ही होगा और उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि वह उच्च शिक्षा ग्रहण करे , खेल आदि में भाग ले,अपने माता पिता की सेवा करे और नशे आदि से दूर रहकर धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक भाग ले इससे हमारा मन ईधर उधर नहीं भटकेगा। ।अंत हैनरी ने युवाओं को यह आश्वासन दिया की वह सदा युवा वर्ग के हित में कार्य करते रहेंगे।बैठक में दविंदर हीर,अमरजीत गुल्लू,सुनील,सिकंदर,राजू ,कमलजीत,अजय कुमार,अश्वनी कुमार,प्रिंस,राकेश कुमार,टिंकू,शेखर आदि सहित भारी संख्या में युवाओं ने बैठक में भाग लिया।
You Might Be Interested In
- रुद्र सेना संगठन की तरफ से हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्री पर रूद्र अभिषेक का आयोजन
- पुलिस कमिश्नर ने विभिन्न पाबंदियों के आदेश किए जारी
- पंजाब में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ी :अब इतनी जनवरी तक बंद रहेंगे सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल
- कांग्रेस फिर से देश को विकास के रास्ते पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है : हरमीत सिंह साभा
- जालंधर कांग्रेस का हाल : कांग्रेस वर्कर बोला कि इंडियन नेशनल कांग्रेस, आगे से कांग्रेस वर्कर बोले मुर्दाबाद, मुर्दाबाद
- लोकसभा चुनाव को लेकर 9 विधानसभा में इतने प्रतिशत हुआ मतदान