लोकसभा चुनाव से पहले बने नये प्रदेश अध्यक्ष

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष को बदल दिया है। आज कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की घोषणा की है। अब अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे।IMG 20230831 120540     अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष हो गए अरविंदर सिंह लवली अनिल चौधरी की जगह लेंगे। लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कहा जाता है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की स्वीकार्यता पार्टी में कभी नहीं रही। शुरू से ही उनका विरोध होता रहा है, पर एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद तो उनका जाना लगभग तय था। IMG 20230831 120239     सूत्रों के मुताबिक चौधरी का इस्तीफा पहले ही हो चुका था, लेकिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का निर्णय टलता रहा। कांग्रेस ने दिल्ली में अरविंदर सिंह लवली को अध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव खेला है। इसका असर पंजाब में भी पड़ सकता है।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786