नेहरू युवा केंद्र करेगा हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालन्धर : नेहरू युवा केंद्र जालंधर, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार जालंधर जिले के विभिन्न विकास खंडों में विभिन्न युवा क्लबों और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और स्थानीय जनता की मदद से पूरे जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने सभी युवा स्वयंसेवकों को कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में पुरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगो को अपने घरो पर तिरंगा लगाने हयूत प्रेरित किया जायेगा IMG 20220811 WA0715    इसी कड़ी में जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत युवा मंडलों, युवा स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से निम्न गतिविधियां की जाएंगी जैसे की साइकल रैली, पदयात्रा, हर घर अभियान, मोटरसाइकल रैली, सेमिनार, ज्ञान प्रतियोगिताये, ताकि लोगों को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और भारत के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक इसे फहराया जा सके।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page