गांधी सेवा आश्रम ओयल में ब्लॉक कांग्रेस गगरेट के नेतृत्व में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

गगरेट : 2अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी सेवा आश्रम ओयल में ब्लॉक कांग्रेस गगरेट के नेतृत्व में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। गांधी सेवा आश्रम में ओयल स्कूल के स्कूली बच्चों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने आश्रम में साफ सफाई की और इसके पहचात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति को दूध दही से नहलाया कर फूलों की माल्यार्पण किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर और विधायक के निजी सचिव महेश यादव की अध्यक्षता में गगरेट बाजार में युवा बोर्ड के पूर्व निदेशक देवीलाल के द्वारा प्रभात फेरी निकल गई जिसमें महात्मा गांधी जी का प्रसिद्ध भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम के भजन को गया गया और सुबह दस बजे के करीब गांधी सेवा आश्रम ओयल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कांग्रेसी वर्कर गांव बस ने आश्रम में इकट्ठे होकर यह कार्यक्रम किया इस अवसर पर विधायक के निजी सचिव महेश यादव और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि विधायक चैतन्य शर्मा जी के दिशा निर्देशों पर यह कार्य किया गया और हम सभी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन प्रेरणा पुंज है। उनके बताएं मार्ग उनके आचरण को ग्रहण करते हुए हम सभी को आगे बढ़ाना है और अपने जीवन को सफल बनाना है ताकि राष्ट्र के विकास में प्रत्येक स्तर पर अपना शत-प्रतिशत दे सके। उन्होंने कहां की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो राष्ट्र का सपना देखा उसे साकार करने के लिए हम सभी को हर समय प्रयासरत रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को निभाते रहना है। तभी हम उनके द्वारा दिखाई गई मंजिल तक पहुंचेंगे और यह दोनों महान भूतिया मरकर भी अमर है आज गगरेट क्षेत्र सहित देश की युवा शक्ति विभिन्न क्षेत्रों में इन दोनों महान नेताओं द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर युवा विश्व पटल पर अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित कर रही है इसे और आगे तक ले जाने के लिए हमें हर समय प्रयासरत रहना है। क्योंकि आने वाला समय युवाओं का है

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page