दिवंगत पूर्व मेयर सुनील ज्योति की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन किए अर्पित

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और शहर के दिवंगत पूर्व मेयर सुनील ज्योति की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं के उनके निवास स्थान पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर सभी ने उनके पारिवारिक सदस्यों धर्मपत्नी,पुत्र के साथ सांत्वना प्रगट की।इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि सुनील ज्योति जैसे ऐसे हस्तियों में से एक हैं जो इस दुनिया से रुख़्सत होने के बाद अपने पीछे अपना प्रभावी इतिहास छोड़ जाते हैं और उनकी यादें हमेशा दिलो-दिमाग में बसी रहती है।उन्होंने कहा कि दिवगंत सुनील ज्योति के मेयर रहते हुए शहर का अभूतपूर्व विकास हुआ था।सुशील शर्मा ने कहा कि दिवगंत सुनील ज्योति की कमी जालंधर भाजपा में हमेशा रहेगी और उनका पार्टी के प्रति समर्पण भाव भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करता रहेगा।आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिला कांगड़ा के फतेहपुर में प्रचार के लिए गए थे, वही पर उनकी हालत बिगड़ गई थी और उनका इलाज के दौरान निजी हॉस्पिटल में देहांत हो गया था।इस अवसर पर उनके सुपुत्र राघव ज्योति,जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,डॉ गोपालकृष्ण, मंजू लखनपाल, हरीश कालिया,देवांश कालिया,डॉक्टर प्रदीप,गगन कालिया,मनु कालिया,विशाल विज,शाम शर्मा, रविंदर विक्की, मनदीप सिंह, भगवंत प्रभाकर,दविंदर कालिया, हितेश स्याल,राजेश नोना,विशाल सेठी आदि उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page