जालंधर : 17 साल के युवक का मिला शव, पुलिस हत्या के एंगल से कर रहीं जांच

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर: थाना बस्ती बावा खेल थाना के अधीन आते लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से बुधवार सुबह एक 17 साल के नाबालिक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अंकुल कुमार निवासी राज नगर के रूप में हुई है। उसकी गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया गया है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या के एंगल से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार लेदर कॉम्प्लेक्स के गंदे नाले के पास राहगीर ने सुबह करीब 9 बजे एक शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। क्राइम सीन के आसपास पुलिस को काफी खून बिखरा हुआ मिला।एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि अंकुल मंगलवार को शाम करीब सात बजे घर से निकला था। जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था। सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वहां पर उक्त युवक का शव मिला है। अंकुल प्रवासी परिवार से संबंध रखता है। जालंधर में वह निविया फैक्ट्री के पास अपने परिवार के साथ रहता था। हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अंकुल की मां विनीत निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश ने कहा अंकुर उसका इकलौता बेटा था। उसकी बिहार की रहने वाली एक लड़की के साथ दोस्ती थी। बुधवार को सुबह करीब सात बजे उक्त लड़की का छोटा भाई उनके घर पर आया था। जिसने अंकुल के बारे में पूछा। मगर वह घर पर नहीं था। जिसके बाद वह चला गया था। परिवार ने कहा कि अंकुल की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थीं

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page