जालंधर : स्कॉर्पियों और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल लोगो को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार 5 युवक हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये हादसा जालंधर जाते वक्त हुआ। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी देते हुए जगदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह करनाल से एक शादी समारोह के बाद कपूरथला की ओर आ रहे थे, जब वे जालंधर रोड पर साइंस सिटी के पास पहुंचे तो खड़े ट्रक से उनकी स्कॉर्पयों की टक्कर हो गई। जिसके चलते मनजिंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह जो पंजाब पुलिस में कर्मचारी है और दिलप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह जो आरसीएफ कपूरथला में कर्मी है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह वासियान आरसीएफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page