कमिश्नरेट पुलिस ने महिला के कत्ल की गुत्थी को सुलझा हुए आरोपी को किया काबू 

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में महिला के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस कत्ल में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए कहा कि 1 अप्रैल, 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हो गई थी। जिसके बाद घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जांच के दौरान पता चला कि अमरजीत सिंह और रशपाल कौर एक विवाहित जोड़े थे। अमरजीत सिंह को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के संदेह के कारण कुछ गलतफहमियां थीं। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद अमरजीत ने पत्नी पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान अमरजीत सिंह ने लोहे के गमले से रशपाल कौर के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्होंने कहा कि रशपाल कौर को उसके परिवार वाले सिविल अस्पताल जालंधर लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पकड़े गए आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र बनारसी दास निवासी नंबर 2 ए नहरी कॉलोनी, कपूरथला रोड, जालंधर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में एफआईआर 64 के तहत 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page