

जालंधर : ईद-उल-फितर के मौके पर देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ मौके पर जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद का त्योहार को मानने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि के तौर पर ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के साथ ईदगाह में बैठकर ईद की नमाज अदा की।इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ईद-उल-फितर के मौके पर जालंधर के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर जो दल बदलने का नेताओं का दौर चल रहा है। राजनीतिक दलों के लिए अच्छी बात नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोठी के जिक्र पर बात करते हुए कहा कि वह जालंधर में वह कोठी उनके खास दोस्त की है, ऐसे में अगर उनका दिल करता है तो वह वहां जाकर जरूर रूकेंगे। चन्नी ने कहा कि जब भी वे जालंधर आते हैं तो महानगर के डेरों में रहकर उन्हें काफी सुकून महसूस होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर हाईकमान पार्टी उन्हें पंजाब के किसी भी जिले से चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान पर उतरेंगे वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि जालंधर की सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर वह बात को टालते हुए दिखाई दिए। इस मौके पर जब्बर खान,नीम खान, चंदन ग्रेवाल, नासिर सलमानी, मेजर सिंह, और अलग अलग पार्टियो के वर्कर उपस्थित रहे
You Might Be Interested In
- स्व. मधु बाला को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री शिव शंकर वेलफेयर सोसायटी की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी कल मनाई जाएगी : मोनू पूरी
- विधायक बावा हैनरी ने वार्ड नंबर 77 से कांग्रेस की प्रत्याशी महिला रुपिंदर कौर सैम्बी के हक में किया चुनावी प्रचार
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 : जिला स्तर पर वक्ताओं के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला संपन्न
- शम्मी लूथरा ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
- जालन्धर पीआटीसी कर्मचारियों ने फिर से खोला मोर्चा पंजाब सरकार के खिलाफ