

जालंधर : जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह देश के सैनिकों का सम्मान करते हैं और हमेशा सैनिकों के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। वे कभी भी सैनिकों के खिलाफ नहीं थे और न ही कभी होंगे।यह बात पुर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही और इस दौरान विधायक प्रगट सिंह व पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कर्नल बलबीर सिंह और अन्य नेता भी मौजूद रहे।इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पिछले दिनों पुंछ में जवानों पर हुए हमले को लेकर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था।उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों ने भी सेना में रहकर देश की सेवा की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने देश के शहीद जवानों के शवों को कंधा दिया था तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को बनती सहायता भी दी थी।चन्नी ने कहा कि उन्होंने पहले दिए अपने बयान में सवाल किया था कि चुनाव के करीब जवानों पर हमला करने वाले कौन लोग हैं तथा हमलावरों के बारे में कुछ बताया नहीं गया।उन्होंने कहा कि वे देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भेंट करते हैं और उनकी शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक भी पुलवामा हमले के हमलावरों को बेनकाब नहीं किया गया ओर न ही पुंछ में हमला करने वालों के बारे में कुछ बताया गया है। स. चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर सैनिकों का भविष्य बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार के दौरान जीओजी के तहत भर्ती हुए हजारों पूर्व सैनिकों को आम आदमी पार्टी ने आते ही घर क्यों भेज दिया।इस मोके पर कर्नल बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि चरणजीत सिंह चन्नी सैनिकों के खिलाफ हैं और न ही सैनिकों को चरणजीत सिंह चन्नी से कोई नाराजगी है।उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था।
You Might Be Interested In
- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को विफल कर दिया, इस मुददे पर सर्वदलीय मीटिंग बुलाई जाए : प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा
- ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस द्वारा हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण रोक
- आई.के.जी-पी.टी.यू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने “नेशनल प्रेस-डे” पर एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया
- बाबासाहेब की बेअदबी केवल दलित समाज नहीं, पूरे देश की बेअदबी : इंजी.चंदन राखेजा
- लम्मा पिंड चौक स्थित एन्टी क्राइम व एन्टी करप्शन के प्रधान सुरिंदर सिंह कैरो की मीटिंग
- लवली यूनिवर्सिटी के पास लॉ गेट की मार्केट और पीजी में छोपामारी