भाजपा नेता की शिकायत पर कल शुक्रवार को जालंधर मे राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पीढ़ित लड़की से मिलने पहुंचेगी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : बीते शुक्रवार को जालंधर की रहने वाली डाक विभाग मे काम करने वाली लड़की (गुड़िया काल्पनिक नाम) संदिग्ध हालातो मे करनाल से बरामद होने के बाद क़रीब सात दिन बीत जाने के बाद भी शारीरिक तौर पर पूरी तरह ठीक ना होने के मामले मे शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य देलिना कोंडप दिल्ली से पीढ़ित परिवार एवं लड़की से मिलने आ रही है।इस बात जी जानकारी भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने दी है।सरीन ने बताया क़रीब आठ दिन बीत जाने के बाद भी लड़की स्वस्थ नही है इतना ही नही लड़की से किसी को भी मिलने नही दिया जा रहा है और डॉक्टर लड़की को अस्वस्थ बता रहे है।इस मामले मे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ब्यान घटना को लेकर बताये जा रहे है।जो बेहद चिंता का विषय है।IMG 20240912 WA0317 IMG 20240912 WA0324इस घटना को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चन्द्र,पंजाब भाजपा के उपप्रधान एवं पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी ने भी पीढ़ित परिवार के साथ मुलाकात बीते सोमवार को मुलाकात की थी।परंतु आज तक कोई ठोस कारवाई नजर नहीं आयी और इस मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।सरीन ने बताया की इस मामले मे राष्ट्रीय महिला आयोग को पीढ़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई गयी थी।जिसके बाद महिला आयोग की टीम मौका देखने आ रही है।सरीन ने महिला आयोग से निवेदन किया है की इस घटना के मामले मे पंजाब एवं हरियाणा की सीनियर महिला आई.पी.एस अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम(एस.आई.टी) और पी.जी.आई चंडीगढ़ की तर्ज पर महिला एवं मानसिक रोगो की स्पेशल डॉक्टरो के बोर्ड का भी गठन करवाया जाये।क्योंकि एक तरफ जालंधर मे डॉक्टर लड़की को अनफिट बता रहे है वही दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है की लड़की ठीक है,स्वस्थ हालत मे हरियाणा से आयी है।सरीन ने बताया की अगर लड़की स्वस्थ हरियाणा से आई तो जालंधर आकर अस्वस्थ बेसूद अनकॉन्शियस पिछले सात दिन से क्यों है।अशोक सरीन ने बोला भाजपा के सभी सीनियर नेता एवं सभी कार्यकर्ता अपहरण एवं शोषण मामले मे पीढ़ित लड़की एवं परिवार को इंसाफ दिलायेगे।जिसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तक इस मामले को पहुंचा दिया गया है।अगर जलद इस मामले पर कोई ठोस जानकारी जनतक नहीं हुई तो जल्द बढ़े कदम उठाये जायेंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page