करप्शन के खिलाफ सख्त एक्शन होगा सख्त एक्शन : मेयर विनीत धीर

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

जालंधर : नगर निगम जालंधर महानगर के बने नए मेयर वनीत धीर ने प्रैस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि मैं या मेरा साथी कोई भी गलत काम करने के लिए अफसरों पर दबाव बनाता है, तो उसे बिल्कुल न किया जाए। अफसरों को साफ हिदायत अब दी गई है कि नगर निगम में कोई भी गलत काम नहीं करना है। उन्होंने कहा कि करप्शन के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में हुए करप्शन की जांच में तेजी लाने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलेंगे। जिससे विजीलैंस द्वारा की जा रही जांच की फाइलें फिर से खुले और 1000 करोड़ में हेराफेरी करने वाले लोग सलाखों के पीछे जाएं। शहर की खूब सुरती के लिए मंगलवार से अलग अलग विभागों के मुखिया के साथ मीटिंग की जाएगी। पहले विभागों की कमी दूर करेंगे, उसके बाद ग्राउंड लेवल पर काम शुरू होगा। नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए पूरा काम किया जाएगा।मेयर ने कहा कि जनता को भी इसमें सहयोग करना होगा। जनता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी टैक्स जमा कराए। जिससे नगर निगम उनके लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता के लिए सुविधाएं मुहैया करवाना है।मेयर वनीत धीर ने कहा कि पार्षद तरसेम लखोत्रा के साथ जो गिला शिकवा है, उसे दूर कर लिया जाएगा। इसके अलावा कोई भी पार्षद को नाराज नहीं है। हालांकि राजनीति में चुनौती हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नाराज भी है तो उनके घर सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के साथ मैं जाऊंगा, उनसे बात करूंगा, उनकी सभी नाराजगी दूर कर लिया जाएगा महानगर में आवारा गुम रहे स्ट्रीट डाग की समस्या को दूर करने के लिए एक्सपर्ट और पशु प्रेमियों के साथ मीटिंग करेंगे। जिससे इनका कोई बेहतर हल निकाला जा सके। शहर की सीवरेज व्यवस्था को दूर करने के लिए मैन पावर बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में वर्क कल्चर पैदा किया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी न हो मेयर वनीत धीर ने कहा कि पार्षद तरसेम लखोत्रा के साथ जो गिला शिकवा है, उसे दूर कर लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मोहिदंर भगत पार्षद लखोत्रा के सभी गिला शिकवा दूर कर देंगे। इसके अलावा कोई नाराज नहीं है। हालांकि राजनीति में चुनौती हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नाराज भी है तो उनके घर सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के साथ मैं जाऊंगा, उनसे बात करूंगा, उनकी सभी नाराजगी दूर कर लिया जाएगा।मेयर वनीत धीर ने कहा है कि सरफेस वाटर के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसे लेकर जांच करवाई जाएगी। जिससे हर स्तर की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी अफसर या नेता इसमें शामिल है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page