जालंधर : 23 मार्च 2025 को बिहार दिवस कार्यक्रम भाजपा जालंधर शहरी द्वारा 120 फीट रोड, बस्ती गुज़ान स्थित नरूला पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में बिहार के प्रवासी परिवार शामिल हुए। इस मौके पर जालंधर पहुंचे सीवान लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, सहरसा से विधायक आलोक राजन झा और अभिमन्यु सिंह को लोगों ने सुना और मुलाकात की। इस अवसर पर जालंधर केंद्रीय विधानसभा मंडल नंबर 5 के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा अपनी मंडल नंबर 5 की टीम, महासचिव गुरमीत सिंह, सचिव जे.पी. पांडेय, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, गुरविंदर मुल्तानी और अन्य साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, विधायक राजन झा और अभिमन्यु सिंह से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की और बिहार के राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। साथ ही आने वाले बिहार चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि आज इस बिहार दिवस के छोटे से सम्मेलन में बिहारी भाइयों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिहार के लोगों के दिलों में क्या है और मोदी जी के प्रति उनका प्रेम और स्नेह कितना गहरा है। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, मंडल 5 के कार्यकारी अध्यक्ष और महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा, गुरमीत सिंह, जे.पी. पांडेय, गुरविंदर मुल्तानी और मंडल 5 में रहने वाले भारी संख्या में बिहारी परिवार उपस्थित रहे।







