Cases of shootings : महिला आईएएस अफसर, उनके पति और गनमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Cases of shootings: FIR filed against female IAS officer, her husband and gunman

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : गोलीबारी के मामले में महिला आईएएस अफसर, उनके पति और गनमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आप को बता दें कि मामला प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर था। इसके बाद गनमैन ने गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पिम्स अस्पताल के पास छोटी बारादरी में शनिवार सुबह गोली चलने की घटना हुई। पंजाब की आईएएस अधिकारी बबीता कलेर के गनमैन ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी, जिससे उसकी टांग में गोली लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली चलाने वाला गनमैन बबीता कलेर के पति स्टीफन कलेर के साथ था।जानकारी के मुताबिक प्रबल सरिया के मालिक सुलक्षण सिंह का मैनेजर कुछ लोगों को लेकर सुलक्षण सिंह के प्लॉट में मिट्टी डलवाने पहुंचे थे। उसी समय सामने रहने वाले स्टीफन अपने गनमैन के साथ बाहर आए और बहस के बाद गनमैन ने गोली चला दी।इस मामले में देर रात थाना नंबर-7 में आईएएस अफसर बबीता कलेर, उनके पति स्टीफन कलेर और उनके गनमैन सुखकरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।वहीं, स्टीफन कलेर ने कहा है कि प्लाट पर मिट्टी डालने के लिए पहुंचे लोगों को मालिक से बात करवाने के लिए कहा गया था। मेरी प्लाट मालिकों से बात करवाई गई और मैं अंदर चला गया था। मगर इस दौरान उक्त प्लाट पर मिट्टी डालने आए लोगों ने गनमैन के साथ लड़ाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने मारपीट करने की कोशिश की, जिसके चलते गनमैन ने बचाव करते हुए गोली चला दी।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page