

जालंधर : मीडिया स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा हरियाणा के सी एम हाउस संत कबीर कुटीर में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हारी झंडी दिखा कर कश्मीर के लिए रवाना किया।अपने प्रस्तावित रूट के अनुसार हरियाणा से चली तिरंगा यात्रा आज 12 अगस्त को जालंधर के देवी तालाब मंदिर नजदीक मार्केट मे तिरंगा यात्रा निकाली जिसका जालंधर के लोगों ने फूल बरसा मार्केट के अलग अलग स्थानों पर स्वागत किया मीडिया छात्र संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देश भर में एकता के संदेश को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाना और भाईचारे के बंधन को मज़बूत करना है। यह यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी।इस पूरी यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों के साहस को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है।हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की अपनी संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत की दो बेटियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और साहस और गर्व के साथ देश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कार्यों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के त्याग और देशभक्ति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद राष्ट्र 15 अगस्त को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर संजीव अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संस्था के प्रधान नरेंद्र सिंह मीडिया स्टूडेंट एसोसिएशन से सरीन, सरबजीत सिंह, अरविंद त्यागी, हेमंत शर्मा, सुमित सिंह। टीम लीडर शशि यादव , यात्रा संयोजक शीट सैनी , ऑफिस कोडीनेटर नैंसी नैन , पुलिस कॉर्डिनेटर फाल्गुन और जालंधर से संजीव कुमार शर्मा , दीपक आनंद , भुवन मल्होत्रा , दविंदर भारद्वाज , रोहित , किरण जगोता, अजय जगोता ,संजीव शर्मा,दीपक आनंद ,भुवन मल्होत्रा , रोहित , किरण जगोता, विनोद कपूर ,दविंदर भारद्वाज , अजय जगोता, विनोद कपूर आदि मौजूद थे ।









