


जालंधर का ये इंसानियत दा फैन एसोसिएशन हर सप्ताह एक हजार से ज्यादा लोगों को फ्री में चाय पिलाता है. इनके स्टॉल शहर में अलग-अलग जगहों पर लगे हैं जहां गरीब लोग ठंड से बचने के लिए मुफ्त में आकर चाय पीते हैं.और यह इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के माध्यम से निशुल्क दी जा रही है.आपको बताते चलें कि इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राघव जैन निरंतर सामाजिक सेवाओं में सक्रिय रहते हैं. जैसे कंबल वितरण, राशन वितरण, स्कूल फीस, चाय और बिस्किट वितरण, गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की निशुल्क व्यवस्था वगैरह. वे ऐसे कार्यों के माध्यम से गरीब तबके की मदद करते हैं. जालंधर में इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के रूप में वे अपनी अलग पहचान बना रहे हैं.
इंसानियत दा फैन एसोसिएशन द्वारा निरंतर जन सेवा कार्य
इंसानियत दा फैन एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव जैन पिछले काफी समय से जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. इन्हीं सेवाओं में उन्होंने हाल ही में एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसमें वे शहर के हर क्षेत्र में चाय उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह सेवा पहुंच सके और वे सभी का आशीर्वाद पा सकें.इस मौक पर उमंग जैन चेयरमैन, शुभम जैन कैशियर, तनीश अरोड़ा, शुभम चलाना, ऋषभ जैन मौजूद रहे।

