जगतगुरु शंकराचार्य नारायणानंद ने रुद्र सेना संगठन को दिया आशीर्वाद

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर (  एस के वर्मा ): जगतगुरु शंकराचार्य नारायणानंद काशी धाम इन दिनों जालंधर में हैं। वे 16 से 22 सितंबर तक श्रीकृष्ण मुरारी मंदिर में श्रीमदभगवदगीता का पाठ कर रहे हैं। IMG 20220920 WA0839    आज उनका प्रवास रुद्र सेना संगठन के उपप्रधान कुणाल अग्रवाल के घर पर था। इस दौरान रुद्र सेना संगठन की टीम ने चेयरमैन दयाल वर्मा, वाइस चेयरमैन मोहित शर्मा की अगुवाई में जगतगुरु शंकराचार्य नारायणानंद से भेंट करके उनका आशीर्वाद लिया।       IMG 20220920 WA0830    मोहित शर्मा ने कहा कि मुलाकात के दौरान सनातन धर्म के विस्तार व प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान स्वामी जी ने रुद्र सेना संगठन की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन सदस्यों की पीठ थपथपाई। मोहित शर्मा ने कहा कि संगठन जल्द ही जगतगुरु शंकराचार्य नारायणानंद काशी धाम स्वामी जी के बताए मार्गदर्शन पर कार्य करेगा।IMG 20220920 WA0837     इस दौरान प्रधान दिनेश कुमार, विक्रम चंद मास्टर जी ,विवेक कुमार, कर्ण गंडोत्रा, विशाल शर्मा, ऋषभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786