एलपीजी बुकिंग नियमों में बदलाव की खबर फेक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर कोई नियम नहीं बदला है। सिलेंडर बुक करवाने का टाइम 25 से बढ़ाकर 35 दिन करने की सूचनाओं को पेट्रोलियम मंत्रालय ने फेक बताया है। मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सरकार ने किसी तरह के नियम नहीं बदलें हैं। सोशल मीडिया सहित कई जगह फेक न्यूज चल रही हैं। एलपीजी का देश में कोई संकट नहीं है।कालाबाजारी रोकने के लिए पहले से सरकार ने शहरों में दूसरा सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए 25 दिन और गांवों में 45 दिन का गैप किया था। अभी भी इसे बदला नहीं गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि घबराकर या अनावश्यक रूप से LPG बुकिंग करने से बचें।भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही इसे साझा करें। सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें। केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध जानकारी, वीडियो अथवा तस्वीर मंत्रालय को पोस्ट करेंगे। इसके फैक्ट चेक कर सही जानकारी दी जाएगी।hepeujgboaaph b 1774426111हाल में जारी सिलेंडर बुकिंग के नए नियमों के तहत बुकिंग के बीच के समय को बढ़ाया गया था। शहरों में इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में इसे 45 दिन रखा गया था। डिलीवरी के समय ओटीपी बताना भी जरूरी किया गया है। ई-केवाईसी पूरी न होने पर बुकिंग रद्द हो सकती है। एलपीजी किल्‍लत को देखते हुए मार्केटिंग कंपनियों ने नई प्रक्रिया अपनाई है।इसमें ऐसे उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए एप पर जाकर सवालों के जवाब देने हैं, जिन्‍होंने सालाना कोटे के 12 सिलेंडर रीफिल करा लिए हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का ब्‍योरा, घर में शादी या आयोजन की जानकारी शामिल है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page