पंजाब: CM भगवंत मान के करीबी पर ED की रेड

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

पंजाब में आज कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। मोहाली के खरड़ में रेड के दौरान 9वीं मंजिल से पैसों से भरा बैग नीचे फेंका गया और उसे लेकर भागने की कोशिश करता व्यक्ति पकड़ा गया।पंजाब में आज इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ईडी ने कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में कुछ बिल्डर और रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर आज छापे मारे। ईडी की एक टीम ने मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर पर भी छापा मारा। टीम को आता देख किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंक दिया, जो पहले से नीचे गाड़ी लेकर खड़े ड्राइवर ने उठा लिया। ईडी की टीम ने बैग को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि जिन ठिकानों पर रेड पड़ रही है वे पंजाब के सीएम भगवंत मान के ओएसडी के ठिकाने हैं। जब ईडी की रेड की जानकारी मिली तो नौंवीं मंजिल से पैसों से भरा बैग नीचे फेंका गया। हालांकि, टीम की नजर इस पर पड़ गई और टीम के सदस्यों ने पीछा कर बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और बैग से लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामले की जांच चल रही है। ईडी के अधिकारियों ने अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं कि हैं लेकिन स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि जिन ठिकानों पर छापेमारी हो रही है वे पंजाब के सीएम के करीबी लोगों के ठिकाने हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता और प्रताप सिंह बाजवा ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page