
जालंधर : देहात पुलिस भोगपुर यूके बैंक और किशनगढ़ में एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर वारदात करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रैस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एक और दो मई की रात भोगपुर यूके बैंक और किशनगढ़ में एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ कर लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसकी शिकायत उनकी टीम को मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम ने जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात करने यह गिरोह उन एटीएम को टारगेट करते हैं, जिन पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता था। यह गिरोह रेकी करता था और फिर वारदात को अंजाम देते हैं
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि तीनों ड्राइवर का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए चीज़ें और एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।