जालंधर BMS फैशन शोरूम में फायरिंग करने वाले पुलिस ने किया एनकाउंटर

Police encounter the person who opened fire at Jalandhar BMS Fashion Showroom

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : बीते दिनों में किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में  बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान नवल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। IMG 20260623 WA0400बता दें कि 12 जून को 2 बाइक सवारों ने शोरूम पर गोलियां चलाई थी।घटना के दौरान गोलियां दुकान के शीशों में लग और शीशा टूट गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस घटना के बाद विदेशी नंबर से दुकान मालिक को फोन आया और फिरौती की मांग की गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कुश निवासी घास मंडी, बस्ती शेख के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने काजी मंडी इलाका से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुश विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के नेटवर्क से जुड़ा था।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page