एस.आई.आर. के तहत जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर स्पेशल कैंप 19 जुलाई को

Special camps under SIR at all polling stations in the district on July 19

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों के अनुसार, जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर रविवार, 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( एस.आई.आर) 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर- कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह स्पैशल कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जहां सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ ) अपने-अपने पोलिंग बूथ पर व्यक्तिगत तौर से मौजूद रहेंगे और वोटरों को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और जमा करने में मदद करेंगे।

वालिया ने निर्देश जारी करते हुए, कहा कि जिन बी.एल.ओ. ने एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है, वह बी.एल.एज के साथ बैठक करने और गलतियों को सुधारने पर ध्यान देंगे। जिन बूथों पर फॉर्म के डिजिटाइजेशन का काम अभी बाकी है, वहां डिजिटाइजेशन में तेज़ी लाने के साथ-साथ बाकी फॉर्म भी जमा किए जाने चाहिए। जिन बूथों पर फॉर्म जमा करने का काम अभी बाकी है, वहां फॉर्म जमा करने और डिजिटाइजेशन, दोनों कामों को समान प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

जिला चुनाव अधिकारी ने अपील की कि जिन योग्य वोटरों ने अभी तक अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए है, वह 19 जुलाई को अपने पोलिंग स्टेशन पहुंचें और एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें तथा इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें। इसके साथ ही, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों से भी अपील की कि वे ज़्यादा से ज़्यादा योग्य वोटरों को इस स्पेशल कैंप में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page