जिला प्रशासकीय परिसर में कैंसल किए बूथों की नीलामी 28 को

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): जिला प्रशासकीय परिसर जालंधर के अहाते में कैंसल किए गए बूथों की नीलामी दो वर्ष के लिए दिनांक 01-12-2022 से 30-11-2024 तक 28 अक्तूबर 2022 को उपमंडल मैजिस्ट्रेट जालंधर-1 की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में रखी गई है। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कचिहरी कपाउंड के कैंसल बूथों की नीलामी कचिहरी कंपाउंड नियम 2003 के तहत की जानी है। इस बोली के संबंध में इच्छुक व्यक्ति 27 अक्तूबर को बाद दोपहर 3.00 बजे तक अपने आई.डी. सबूत के साथ नजारत शाखा, डिप्टी कमिशनर कार्यालय, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) में जमा किया जा सकता है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि बूथों का विवरण और बोली की शर्तों को नजारत शाखा, कार्यालय डिप्टी कमिशनर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) के नोटिस बोर्ड से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच देखा जा सकता है। यदि आवेदन जमा करने या बोली लगाने के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो बोली अगले कार्य दिवस पर आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि डिप्टी कमिशनर जालंधर के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बोली से संबंधित कोई भी कोरीजडंम/संशोधन हुआ तो कार्यालय की वेबसाइट www.jalandhar.nic.in पर अपलोड किया जाएगा और इस संबंध में अलग से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page