जालंधर सैंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की टीम पहुँची गुजरात, घर-घर जाकर मांगे वोट

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ): सैंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा और उनकी टीम गुजरात चुनाव में धुंआधार प्रचार अभियान में जुट गई है। आम आदमी पार्टी के संरक्षक अऱविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायक रमन अरोड़ा और उनकी टीम को जूनागढ़ के मांगरोल विधानसभा में चुनावी प्रचार के लिए उतारा है।IMG 20221119 WA0948     इस दौरान यहां मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमन अरोड़ा की पूरी टीम प्रचार अभियान में जुटी है। और विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में आप के उम्मीदवार पीयूष परमार को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। मांगरोल विधानसभा के चुनाव के प्रचार के लिए कुक्सवाला गाँव में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। मांगरोल विधानसभा क्षेत्र के लोग आप के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और कार्यप्रणाली से खासे प्रभावित हैं। इस मौके पर आप नेता दीना नाथ प्रधान, रविंदर बांसल, आतिश अरोड़ा, हितेश चड्ढा, निखिल शर्मा व अन्य शामिल थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786