भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने मंडल नंबर 10 में निकाय चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ):  निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में पढ़ते मंडल नंबर 10 के अध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर प्रमुख रूप से शामिल हुए।उनके साथ प्रदेश कार्यकारी सदस्य दर्शन लाल भगत व जिला सचिव अजय चोपड़ा भी उपस्थित थे।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आए हुए सभी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र और बूथ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल नंबर 10 में पढ़ते वार्ड नंबर 37,39,40,41,43,और,44,के सभी बूथों के अध्यक्ष शक्ति केंद्र और वार्ड इंचार्ज के साथ बैठक कर निकाय चुनावों के लिए शक्ति केंद्र,बूथों ,वार्ड पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठनात्मक तरीके से पूरी करने के दिशा निर्देश दिए उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपने अपने क्षेत्र में पढ़ते सभी बूथ को सुदृढ़ बनाने और उनकी टीमों की संरचना में किसी भी तरह की कोई कमी ना हो इसको सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया।राकेश राठौर ने आए हुए सभी पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने अपने वार्ड में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जो जन हितैषी जनकल्याणकारी नीतियां लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ करें ताकि लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की पूरी तरह जानकारी हो। इस मौके पर उपस्थित मंडल महामंत्री गौरव जोशी, राजेश अरोड़ा, मंडल सचिव,सीमा भगत,नितिन शर्मा,द्वारका दास,अजय ठाकुर,दिनेश भगत, मंडल उपाध्यक्ष,सुशांत कोहली, मोनू भगत, सोनू चौहान, भारत भूषण सेखरी,अश्वनी अटवाल, कुकू भारद्वाज, सुरिंदर बब्बर,व अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page