मलसियां के मॉडल टाऊन कालोनी में राजा और गिंदा गुट का बीच खूनी टकराव चली ताबड़तोड़ गोलियां

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ): मलसियां में स्थित नई मॉडल टाऊन कालोनी में राजा और गिंदा गुट का बीच खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। गोलीबारी में 4 युवक घायल हुए हैं। 3 को टांगों में गोलियां लगी हैं। जबकि एक को पेट में गोली लगी है। इन्हें हालत गंभीर होने के कारण शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आज दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी बीच चिट्टी वेईं के पास एक धार्मिक कुटिया के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में आपसी झड़प हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 से 30 गोलियां चलाई गईं।जानकारी देते हुए डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल और थानाध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि विनोद कुमार के पेट में, अर्शदीप सिंह के पैर में और राजविंदर सिंह के टांग में गोली लगी है।हरजिंदर सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। IMG 20230105 WA0708    नागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन चलीं हुई गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवकों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसी बीच दोनों पक्षों के 4 युवक हरजिंदर सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी शाला नगर (मलसियां), अर्शदीप सिंह पुत्र राज कुमार निवासी गांव फखरूवाल (शाहकोट), राजविंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट, विनोद कुमार पुत्र पप्पू वासी जैन कॉलोनी शाहकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। उक्त घटना से इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page