नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ बलबीर सिंह से मिले विधायक रमन अरोड़ा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विधायक और मंत्री के बीच में लंबी बातचीत चली।जिसके दौरान जालंधर सिविल अस्पताल सहित जालंधर शहर में अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए, मंत्री बलबीर सिंह ने विधायक रमन अरोड़ा से शहर में स्वास्थ्य योजनाओं का ब्यौरा लिया।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ जालंधर शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को पहले से अधिक बेहतर बनाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक जालंधर के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर चल रही स्वास्थ्य डिस्पेंसरी सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही।दवाइयों सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के दिशा निर्देश के अनुसार हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य पंजाब में स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाना है। जिसको लेकर हमारी सरकार बहुत ही बढ़िया कार्य कर रही है।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जिस दिन से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के दिशा निर्देश के अनुसार जिम्मेदारी संभाली है उस दिन से ही पंजाब के हर वर्ग को अच्छी स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा देने के लिए पंजाब सरकार दिन-रात कार्य कर रही है।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक ही सपना है कि पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग के किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित ना रखा जाए और पंजाब में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं इस प्रकार की मिले कि हर व्यक्ति इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।विधायक रमन अरोड़ा ने नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह को जालंधर आने का भी न्योता दिया और इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक रमन अरोड़ा को यह विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही जालंधर आएंगे और जालंधर शहर से स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page