मोहाली ( व्यूरो ): पंजाब के हिन्दू जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज का निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचानंद गिरी महाराज कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इस दुखद सुचना से हिन्दुओं में शोक की लहर छा गई है। पंचानंद गिरी हमेशा हिन्दुओं के हित में बात करते थे। वह कामाख्या मंदिर एवं पटियाला काली मंदिर के पीठादीश्वर भी थे।उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 45 स्थित सनातन धर्म मंदिर का भी पुर्ननिर्माण कराया था और मूर्ति स्थापित थी। पंजाब में लाखों की संख्या में हिन्दू समर्थक उनके साथ थे। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल शोभायत्रा निकालनी थी। जिसकी देख रेख भी जगतगुरु पंचानंद गिरी जी की अगुवाई में होनी थी। इस दुःख की घड़ी में रुद्र सेना संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा उपचेयरमैन मोहित शर्मा ने शोक व्यक्त किया गया







