जालन्धर नार्थ कांग्रेस के पार्षदों पर लगी नजर कालिया के बाद निम्मा व अकाली नेता वालिया सहित 6 लोगो पर मामला दर्ज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर : जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर नार्थ कांग्रेसी कौंसलर निर्मल सिंह निम्मा वासी बलदेव नगर, अकाली नेता एचएस वालिया वासी जालंधर कुंज, प्रॉपर्टी डीलर सतपाल शर्मा वासी पृथ्वी नगर, यूकां नेता सूरज लाहौरिया, बलदेव सिंह और किसान सुरिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 447, 427 व 380 के तहत केस दर्ज किया गया है जालंधर के मकसूदां पुलिस थाने में इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक गांव कोटला के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दादा सरवन सिंह ने वर्ष 1962 में गांव कोटला में ही 26 कनाल जमीन इकरारनामा करके खरीदी थी। शिकायत कर्ता के अनुसार उसके दादा जमीन पर ही खेती करते रहे और बाद में पिता ने खेती करनी शुरू कर दी। काफी समय पहले उसके पिता ने ताया सुरिंदर सिंह व बुआ के साथ मिलकर जमीन अपने नाम करवाने के लिए अदालत में केस किया था। भाई को रस्सियों से बांध दिया साल 2015 में पिता की मौत के बाद उसने जमीन पर खेती करनी शुरू कर दी। हरविंदर सिंह ने बताया कि मौत से पहले पिता बीमार थे और कोर्ट नहीं जा सकते थे। इस कारण अदालत ने ताया सुरिंदर सिंह व उसकी बुआ के नाम 26 कनालों में 13 कनाल जमीन की डिग्री दी थी। बाकी 13 कनाल जमीन सरकारी घोषित की गई थी हाईकोर्ट की शरण ली तो अदालती आदेश आया तो उसका ही जमीन पर कब्जा था।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page