जालंधर के भानू पठानिया ने जीता बैंच प्रेस और डेडलिफ़्ट में स्वर्ण पदक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : दिल्ली में फ्यूचर पावरलिफ़्टिंग एकेडमी फ़ेडरेशन की तरफ़ से बैंचप्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर से पहलवानों ने भाग लिया था। 74 किलोवर्ग के मुक़ाबले में जालंधर के भानू परताप पठानिया ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भानू को सबसे अधिक वेट उठाने पर अपने वर्ग में स्ट्रोंगेस्ट मैन का अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के द्वारका मोर स्थित रॉयल पैलेस में करवाई गई थी।
भानू पठानिया ने अपनी जीत का सेहरा अपने पिता स्वर्गीय संदीप सिंह पठानिया और माता सुनीता पठानिया को दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी पहलवानी किया करते थे, उन्हीं से प्रेरणा लेकर पहलवानी आरंभ की थी। अब आने समय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएँ आरंभ होगी। इसमें पंजाब को प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे है। उनका सपना देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। IMG 20230801 WA0305                            इससे पहले भी भानू कई प्रतियोगिताएँ जीत चुके है। वे सूर्या एनक्लेव स्थित फ़िटमेक्स जिम में राजन पठानिया से ट्रेनिंग लेते है। इसके साथ ही जालंधर के श्रीमन्न हॉस्पीटल में मार्केटिंग की नौकरी करते है। भानू की माता सुनीता पठानिया ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है कि उनका बेटा अपने पिता की राह पर चल रहा है। वह अपने बेटे को देश के लिए पदक जीतते देखना चाहती है। उनका बेटा भी पूरी मेहनत के साथ सपना पूरा करने में लगा हुया है।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page