पुलिस से परेशान होकर जलील करने के आरोप लगाने के मामले में सगे दो भाइयों में से एक की लाश मिली

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर :  पुलिस से परेशान होकर जलील करने के आरोप लगाने के मामले में सगे भाइयों में से एक की लाश मिल गईहै। यह लाश ब्यास नदी के किनारे मंड क्षेत्र के धंदां गांव (तलवंडी चौधरी) में मिली। शव जश्नदीप का बताया जा रहा हैव नदी की गाद में दबा हुआ था। बता दें कि जालंधर शहर के दो भाइयों मानवजीत और जश्नदीप ने कुछ दिन पहले गोइंदवाल साहिब पुल से उफनती ब्यास में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद आरोप लगा था कि थाना डिवीजन नंबर 1 प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह से तंग आकर उन्होंने छलांग लगाई है।जश्नदीप का शव ब्यास नदी में बहाव के साथ खेतों में पहुंच गया था। गांव का किसान पानी उतरने के बाद आज खेत में गया था। वह जब अपने खेत के किनारों को ठीक कर रहा था। तो एक हाथ और हाथ में कड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उसने कस्सी से घास को आगे-पीछे किया तो उसे नीके रंग के पांव में पहने जूते भी नजर आए। किसान ने मोहतबर लोगों को साथ लेकर शव दिखाया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page