

जालन्धर: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने अपने कार्यलय में बैठक के दौरान क्षेत्र के युवाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा की युवा शक्ति ही समाज को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार है वह अगर चाहे तो देश की समूची रूप-रेखा ही बदल सकती है।उन्होंने कहा की युवा शक्ति देश और समाज की रीड होती है। युवा समाज का वह वर्ग है जिस पर पुरा देश निर्भर होता है जिस प्रकार इंजन को चालू करने के लिए ईंधन जिम्मेदार होता है उसी तरह युवा ही राष्ट्र चलाने के लिए है।हैनरी ने कहा की हमारे देश को बेहतर बनाने के अलावा राष्ट्र के निर्माण में भी युवायो का ही अमूल्य योगदान होता है. उन्होंने कहा दुसरो पर आरोप लगाने से पहले हमें स्वयं को बदलना होगा क्यों की जब तक हम स्वयं को नहीं बदलेंगे तब तक हम देश की शक्ति का हिस्सा नहीं बन सकते है जब हम अपने मन से देश में बदलाव का सोचेंगे तभी हमारा देश बदलेगा हर व्यक्ति को अपना काम ईमानदारी से करना होगा तभी उसे उसके कर्म का फल मिल सकता है. इस मोके पर अमरजीत गोलू,मोनू कुमार,हैप्पी,अश्वनी गुप्ता,टिंकू,जेल्ला,जिन्दर, कुलदीप कुमार,साब सिंह साबी,बिट्टू,सन्नी,ऋषि कुमार,शेखर,काका,सुरिंदर शिंदा,शेल्ली,सलवान,रिंकू,गौरव भंडारी,मोंटी शर्मा,अजय आनंद,हैप्पी रामगढ़िया आदि भारी संख्या में युवा थे।
You Might Be Interested In
- राष्ट्रीय वोटर दिवस को समर्पित ‘पंजाब इलेक्शन क्विज-2025’ के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता 19 जनवरी को
- जालंधर देहाती के थाना बिलगा की पुलिस द्वारा चुनाव संबंधी चेकिंग के दौरान इतने लीटर लाहण, 02 तिरपाल, 02 ड्रम और 266 बोतल अवैध शराब की बरामद
- 14 फरवरी को लोग मनाते हैं वेलेंटाइन डे,लेकिन भारत के लिए होता ब्लेक डे : मोहित शर्मा
- परिवार को सरकार और पंजाब पुलिस विभाग की और से हर संभव सहायता की जाएगी : विधायक रमन अरोड़ा
- जालंधर से किस किस भाजपा नेताओं ने किया मतदान
- राम नाम को जपे बिना कोई भी परमार्थ को प्राप्त नहीं कर सकता : नवजीत भारद्वाज