परिवार को सरकार और पंजाब पुलिस विभाग की और से हर संभव सहायता की जाएगी : विधायक रमन अरोड़ा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): 5 नवंबर 2022 दिन शनिवार को ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होने से जालंधर ट्रैफिक पुलिस में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार की मौत हो गई थी। आज उनके परिवार द्वारा रस्म पगड़ी शिव मंदिर गांव घुग्याल के जिला होशियारपुर में की गई। इस दौरान जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने शिव मंदिर पहुंचकर संजीव कुमार
को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। व विधायक रमन अरोड़ा ने परिवार को विश्वास दिलाया कि जालंधर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन-रात एक कर रही है और जल्द से जल्द संजीव कुमार की मौत के जिम्मेदार अपराधी पुलिस की गिरफ्तार में होंगे। IMG 20221116 WA0097     विधायक रमन अरोड़ा ने कहा इस बारे में प्रतिदिन मेरी पुलिस कमिश्नर और उच्च अधिकारियों से बात हो रही है। हम जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करेंगे। विधायक रमन अरोड़ा ने संजीव कुमार के परिवारिक सदस्यों को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की तरफ से हर संभव सहायता दिलवाने का भी विश्वास दिलाते कहा कि संजीव कुमार जालंधर ट्रैफिक पुलिस का एक बहुत ही ईमानदार और मेहनती मुलाजम था। जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान हर दिन पूरी ही मेहनत ईमानदारी और निष्ठा के साथ ड्यूटी को निभाया है। जालंधर शहर में लंबे समय तक ट्रैफिक विभाग में कार्यरत करते हुए और कहा कि संजीव कुमार ने जालंधर की विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं निभाई है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा यह परिवार हमारा अपना परिवार है और हम इस परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में एक परिवारिक सदस्य की तरह उपस्थित हुए हैं और परिवार के बच्चों के प्रति जितनी जिम्मेदारी रिश्तेदारों की है उतनी ही जिम्मेदारी हमारी और पंजाब सरकार की है। जिसे हम पूर्ण रूप से निभाएंगे। आज पंजाब पुलिस जालंधर ट्रैफिक के मुलाजिमों द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ट्रैफिक प्रीतकमल सिंह के माध्यम से जो वित्तीय सहायता संजीव कुमार के परिवार को भेंट की गई उसमें विधायक रमन अरोड़ा ने भी अपना योगदान दिया और साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता को जल्द से जल्द परिवार तक पहुंचाने का वादा किया।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page