जालंधर : 24 अक्तूबर को दशहरा उत्सव पर जिले के सभी सेवा केंद्र खुले रहेंगे। सेवा केंद्र उस विशेष दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य करेंगे।एक प्रवक्ता ने कहा कि जनता तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं तुरंत पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दशहरा, सार्वजनिक अवकाश के दिन अधिकांश लोग व्यस्त नहीं रहेंगे और सेवा केंद्रों की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।







