इस बार शरद पूर्णिमा के दिन भी लग रहा है चंद्रग्रहण

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

साल के सबसे चमकीले और पूर्ण चंद्रमा के रूप में मनाई जाने वाली शरद पूर्णिमा कल शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। यह त्योहार महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात चंद्रमा से उपचार करने वाली किरणें निकलती है। मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा उन लोगों को आशीर्वाद देता है जो देवी लक्ष्मी के नाम की पूजा या अनुष्ठान करते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। 28-29 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आधी रात के आसपास भारत की ज्यादातर सभी जगहों से दिखाई देगा।

कब और कहां नजर आएगा चंद्रग्रहण

द ट्रिडेंट न्यूज के मुताबिक चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को रात 11.31 शुरू होगा और 29 अक्टूबर को सुबह 3.36 बजे समाप्त होगा। यह 5 मई को हुए ग्रहण के बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page