भ्रष्टाचार को खत्म करने में विजीलैंस ब्यूरो निभा रहा अहम भूमिका : डी.एस.पी. जतिंदरजीत सिंह

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए 5 नवंबर तक ‘भ्रष्टाचार का विरोध करे, देश के लिए वचनबद्ध रहे’ Say no to corruption, Commit to the Nation थीम पर मनाए जा रहे विजीलैंस जागरूकता सप्ताह अधीन विजीलैंस ब्यूरो यूनिट जालंधर द्वारा ऑपरेटिव बैंक मेन ब्रांच शाखा सामने डाकघर, जालंधर में सैमीनार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डी.एस.पी विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज जतिंदरजीत सिंह, डिप्टी डी.ए.विशाल आनंद और सुखबीर सिंह पतारा ने भ्रष्टाचार बढ़ने के कारणों पर विस्तार से चर्चा करते विजीलैंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगता है, अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या सरकारी कार्यों में धोखाधड़ी करता है तो इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in एवं एंटी करप्शन एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 95012-00200 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और विजीलैंस ब्यूरो को सहयोग करने की भी अपील की। इस अवसर पर विजीलैंस जागरूकता सप्ताह के संबंध में पंफलेट भी बांटे तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करने की शपथ ली गई। इस सैमीनार में गुरदित सिंह लाली चेयरमैन, गुरचरण सिंह वाइस चेयरमैन, सुखविंदर सिंह सुक्खा लाली, परमिंदर सिंह डायरैक्टर, संजय कुमार जिला मैनेजर, सिमरत सिंह स्टेज सेक्रेटरी और सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page