जालंधर: कांग्रेस पार्टी जालंधर नार्थ हल्का के करीबी विधायक जुनियर अवतार हेनरी बावा के करीबी अनिल कुमार नीटा ने वार्ड-76 से नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारी की है। अनील कुमार नीटा पिछले काफी लम्बे साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर समाज सेवा कर रहे हैं। अनील कुमार नीटा कहते हैं कि उनके राजनीतिक गुरू पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी हैं जिन्होंने हर कदम पर उन्हें कुछ न कुछ सिखाया है। नीटा का पूरा परिवार समाज सेवा में काम कर रहा है। पिछले कुछ साल से अनील कुमार नीटा वार्ड-76 में सक्रिय रूप से काम में जुटे हैं। सीवरेज के काम हो, पानी, सड़क, सफाई और पार्कों के मेनटेन को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। जिससे लोगों ने कहा है कि अनिल कुमार नीटा को वोट देकर जिताएंगे।







