जालंधर: डेढ़ किलो अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने झारखंड से अफीम की सप्लाई देने आए युवक डेढ़ किलो अफीम को गिरफ्तार किया है। जानकारी  डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देख रेख में गश्त के दौरान बबली चौक जालंधर मौजूद थे। इसी दौरान रविदास चौक की तरफ से हाथ में लिफाफा लिए युवक पैदल आता दिखाई दिया।आरोपी पुलिस को देखकर लिफाफा फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने रोककर फेंके हुए लिफाफे को चेक किया तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पता चला कि वह झारखंड में अपने दोस्त से एक लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर लाया था। इस दौरान आरोपी ने जालंधर में अपने जानकार को एक लाख 30 हजार रुपए में बेनी थी। वह झारखंड में खेती करता है खेती के काम में ज़्यादा पैसे नहीं बचते थे, जिसके चलते वह ज्यादा पैसे कमाने की लालच में नशा तस्करी का राह पर चल पड़ा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नाम राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी गांव गिधोर जिला चत्तरा झारखंड के रूप में हुई है।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page