जबसे पंजाब में भगवंत मान सरकार बनी है, तबसे प्रदेश में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल गया है : कंचन ठाकुर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने बिगड़ रही ला एंड आर्डर की स्थिति के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर जिला प्रधान राजिंदर बेरी, जालंधर लोकसभा हलका के इंचार्ज करमजीत कौर चौधरी, जिला कांग्रेस प्रधान कंचन ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस भवन से रोष मार्च निकालते हुए जिला प्रशासनिक कॉम्प्लैक्स तक पहुंचे जिला प्रशासनिक कांप्लैक्स के मुख्य गेट के समक्ष कैंडल जलाकर पुरे पंजाब के लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। इस मौके राजिंदर बेरी ने कहा कि जालंधर ही नही पुरे पंजाब भर में लॉ एंड व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। रोजाना किसी ना किसी शहर में डकैती, हत्याकांड, गोलीबारी, चोरी, स्नैचिंग , गुड़ागर्दी का नगा नाच जैसी घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही उन्होंने कहा कि पुरे पंजाब भर में न ही व्यापारी, न दुकानदार और न ही आम लोग सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के नेताओं ने सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, लेकिन आज सब कुछ इसके विपरीत हो रहा है।सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई कंट्रोल नही रह गया है। इस अवसर पर कंचन ठाकुर ने कहा कि जबसे पंजाब में भगवंत मान सरकार बनी है, तबसे प्रदेश में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। गैंगस्टरों द्वारा उद्योगपतियों, व्यापारियों, दुकानदारों से फिरौतियां मांगी जा रही है व सरेआम उनके कत्ल किये जा रहे हैं, जोकि पंजाब के प्रशासन के माथे पर कलंक है। पंजाब की बहादुर पुलिस का मनोबल गिराने के स्थान पर उसका मनोबल बढ़ाकर लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना चाहिए।आज हालात यह है कि आम आदमी पार्टी के खास नेता इस बात की शिकायतें कर रहे है कि उन्हें पुलिस अधिकारी सैल्यूट नहीं मारते जबकि उन्हें यह सोचना चाहिए कि पुलिस सैल्यूट मारने के लिए नहीं लॉ एडं आर्डर की रक्षा के लिए है। इस मौके पर मनु बग्गा, बबली बराड़, सुशीला नीतू, आरती सभरवाल व अन्य महिला वर्कर उपस्थित थीं

 

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page