हरियाणा में आप को बड़ा झटका, निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा कांग्रेस में शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

चंडीगढ़ :  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आप नेता निर्मल सिंह मोहरा और चित्रा सरवारा ने शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा भी मौजूद रहे।IMG 20240105 WA1034आप नेताओ के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आज का दिन हरियाणा कांग्रेस कमेटी के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। हमारे प्रदेश के बहुत ही वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह मोहरा आज कांग्रेस में फिर से शामिल हुए। ये शुरू से ही कांग्रेस में रहे और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। IMG 20240105 WA1035इसी के साथ चित्रा सरवारा और आम आदमी पार्टी के 256 पदाधिकारी भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी निश्चित तौर पर और मजबूत होगी।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page