कमिश्नरेट पुलिस ने नेशनल हाइवे पर को लोगों से लूटपाट धमकी देने वाले तीन सदस्यीय गिरोह को किया काबू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने नेशनल हाइवे पर को लोगों से लूटपाट धमकी देने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का गिरफ्तार किया।जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह फर्जी एक्सीडेंट कर लोगों से पैसे वसूल रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टियां बनाई गई हैं।  पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया ।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह आपराधिक गिरोह लोगों को डरा-धमका कर लूटपाट करता था। उन्होंने बताया कि थाना रामा मंडी जालंधर में एफआईआर 16 दिनांक 10-01-2024 धारा 387,341,34 आई.पी.सी. के तहत पंजीकृत किया गया है।  स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपियों को फर्जी एक्सीडेंट करके लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और इस गिरोह ने जालंधर के अलग-अलग इलाकों में कई वारदातों को अंजाम दिया है।DSC 9739पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि गिरोह के पास से एक कार टोयोटा इनोवा नंबर पी बी 08-डी जी -8120 और कुछ नकदी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि गिरोह घनी आबादी वाले इलाकों में सक्रिय था और पीएपी लाइट्स, परागपुर, मेरिटॉन होटल के आसपास और अन्य घटनाओं में सक्रिय था। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय विक्की निवासी मकान नंबर 161 भूर मंडी जालंधर छावनी, राहुल पुत्र कृपाल सिंह निवासी पट्टी नंगल शामा दशमेश नगर जालंधर और राहुल पुत्र स्व. जसविंदर सिंह निवासी क्यू नंबर 283 पीएपी गेट नंबर 3 जालंधर कैंट पीएपी कॉम्प्लेक्स जालंधर शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और निकट भविष्य में और भी खुलासे होंगे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page